फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 10 September 2020: सात राशियों के लिए शुभफल देने वाला रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 10 Sep 2020 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, 10 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 





 
 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अपने खर्चों से मुक्त महसूस करेंगे और अच्छे पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। खुद पर भरोसा बढ़ेगा और व्यापार में रिस्क लेंगे। परिवार के लोग आपके सुख को बढ़ाने वाले होंगे। काम के सिलसिले में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी और दिनमान बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी रिश्ता समझदारी से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे? जिससे चुनौतियां आपसे दूर भागेंगी। कुछ खर्चेजरूर रहेंगे लेकिन वो आपके कंट्रोल में होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है या गवर्नमेंट से कोई अच्छा बेनिफिट बेनिफिट मिल सकता है। फ्रेंड्स के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। अच्छे कामों में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। प्रिय को साथ ले कहीं डेट प्लान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की गतिविधियों में अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा होगी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में आज का दिन अच्छा जाएगा। आपके जीवन साथी से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा, जो आप दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। खर्चे पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे हाथ में पैसा होगा और आप खुद को शहंशाह समझेंगे। इस वजह से दिल खोलकर शॉपिंग भी करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत मजबूत रहेगा। आपके काम पर आप की पकड़ होगी  आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से चाहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपकी क्रिएटिविटी से उनका मन हर्षित होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन अपनी खुशी के लिए कुछ खर्चा करेंगे। इनकम ठीक होगी। पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास बहुत सफल होंगे और आप पूरे ध्यान से मन लगाकर काम करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, फिर भी रिश्ते में थोड़ा रोमांस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और मजाकिया अंदाज से लोगों को अपना बनाएंगे। काम के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके अच्छे नतीजे पाएंगे। इनकम बढ़िया होगी। दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव छूमंतर हो जाएगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में काफी रोमांटिक होंगे और अपना कोई कन्फेशन कर सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कुछ लोगों को विदेश से न्यौता आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। काम पर पूरा ध्यान देंगे लेकिन मन किसी अज्ञात परेशानी से बेचैन रहेगा। अपने आसपास के लोगों को अपना समझें। खुद पर भरोसा रखें और उनसे अपने दिल की बात शेयर करें। इससे आपका तनाव कम होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव जरूर रहेगा लेकिन फिर भी एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने दिल की बात खुलकर कहेंगे और आपके प्रिय आपको सुनेंगे, जिससे आपके बीच अच्छे तालमेल दिखाई देंगे और रिश्ता खूबसूरत होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत रोमांटिक और क्रिएटिविटी से भरा रहेगा। जीवनसाथी से बात करना आप को शांति प्रदान करेगा, जिससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इनकम अच्छी होगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने विरोधियों से कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार के लोग किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह उन्हें कोई काम की सलाह देंगे जो बहुत काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। आपका प्रिय गुस्से में आकर आपको उल्टा सीधा बोल सकता है। इनकम सामान्य रहेगी और सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपका प्रिय अपने दिल की बातें आपसे कहेगा और आपके बीच रोमांस दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक होगा। आप उनके लिए कुछ बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, फिर भी आप किसी प्रॉपर्टी के मामले में हाथ पर आजमाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। खर्चों से ध्यान हटाकर आगे की ओर सोचें।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे और सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन परिवार वालों का सहयोग हर काम में आपको मिलेगा जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके मित्र और आपके साथ काम करने वाले लोग आपको सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव दिखाई देगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। ट्रैवलिंग पर हो सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि मौसम को देखते हुए इससे दूर रहें। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में संतुष्टि की कमी महसूस होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जीवन साथी की बुद्धिमत्ता के आप कायल हो जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़िया होगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी मेहनत और बुद्धि दोनों का इस्तेमाल करते हुए आज के दिन जमकर काम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें