फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी तक कुंभ राशि मंगल केतु का संयोग, ज्योतिषी जता रहे हैं अशुभ घटना की आशंका

Mon, 12 Dec 2016 10:08 AM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 7
मंगल केतु
12 द‌िसंबर सोमवार को मंगल ग्रह का संचार कुंभ राश‌ि में होने जा रहा है जहां केतु के साथ इनका संयोग बनेगा। ग्रहों का यह संयोग शुभ संकेत नहीं दे रहा है, जान‌िए क्या होने वाला है। ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार इन दोनों क्रूर ग्रहों के म‌िलने से इनकी क्रूरता और बढ़ेगी ज‌िससे कुछ बड़ी अनहोनी हो सकती है। इन दोनों ग्रहों का असर देश दुन‌िया के साथ राजनीत‌ि और प्रकृत‌ि पर भी होगा ज‌िससे आप प्रभाव‌ित होंगे।
विज्ञापन

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

2 of 7
noteban
सबसे पहले हम बात करें नोटबंदी की तो इसे लागू हुए अब एक महीने से अधिक समय हो चुका है लेक‌िन सरकार के वादे के मुताबिक आर्थिक हालात सामान्य होने की बजाये बिगड़ते हुए लग रहे हैं। बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें, ग्राहकों को तरसते बाजार और मंडियां, नकदी की किल्लत से जूझते आम लोगों को देखकर आज के समय यह यकीन कर पाना कठिन है की भारत विश्व की तीसरी सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यस्था है।
विज्ञापन

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

3 of 7
मेष राश‌ि - फोटो : mars
ज्योतिषशास्‍त्र की दृष्टि से देखें तो 12 दिसंबर को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे मंगल सरकार के लिए मुश्किलें ओर बढ़ा सकते हैं। कुंभ राशि में बनाने वाला मंगल और केतु का अशुभ योग प्राकृतिक आपदाओं, हवाई दुर्घटनाओं और राजनीतिक उठापटक का प्रबल ज्योतिषीय संकेत दे रहे हैं।

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

4 of 7
केतु - फोटो : ketu
मेदिनी ज्योतिष में मंगल के राशि परिवर्तन से मौसम में बदलाव से साथ-साथ बड़ी घटनाओं के घटित होने संबंधी भविष्यवाणियां की जाती हैं। अब 12 दिसंबर को कुंभ राशि में आ रहे मंगल आज़ाद भारत की कुंडली के दशम भाव को पीड़ित कर सरकार की मुसीबतें ओर बढ़ा देंगे।
विज्ञापन

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

5 of 7
ग्रह
शनि की साढ़ेसाती से गुज़र रही बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में विपक्ष के तीखे हमलों का सामना करना होगा। नोटबंदी से संबंध‌ित किसी बड़े आर्थिक घोटाले में सत्ता पक्ष के नेता का नाम आने से प्रधानमंत्री मोदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

6 of 7
ग्रह नक्षत्र
14 दिसंबर को पड़ने वाली पूर्णिमा की पक्ष कुंडली के अनुसार साल के अंतिम पखवाड़े में भूकंप और हवाई दुर्घटना से जन-धन की हानि का योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल-केतु का खतरनाक योग मोदी सरकार की बढ़ा सकता है मुश्किलें

7 of 7
ग्रह नक्षत्र
वृश्चिक लग्न की इस कुंडली में केंद्र में सभी पाप ग्रहों की उपस्थिति तथा मंगल का वायु तत्व की राशि कुंभ में केतु से युत होना भूकंप का योग बना रहा है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में भारत और पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में एक बड़ा भूकंप आने की आशंका है।
https://astrologicalmusings.com/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें