फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के दिन बना ग्रहों का संयोग आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Sun, 11 Dec 2016 09:38 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, धन, व्यवसाय, कैर‌ियर, नौकरी एवं पार‌िवार‌िक जीवन पर ग्रहों का कैसा प्रभाव है जान‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः भाग्य आजमा सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं। आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप यदि बागवानी के क्षेत्र को चुनते हैं तो आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः यात्रा आज सुखद और मजेदार रहेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।
आज आप पाएंगे कि जो काम आपके हाथ में हैं, उन्हें आप पूरी कुशलता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे आपको संतुष्टी होगी। इसी तरह से काम करते रहें चाहे इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत ही क्यों ना करनी पड़े। अंत में परिणाम से आपको खुशी ही होगी। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें।

म‌िथुन राश‌िः आज धोखे की प्रबल संभावना है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको उन टैक्सों को चुकाने की चिंता सतायेगी जिन्हें टाला नहीं जा सकता। इसको लेकर बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि टैक्स तो चुकाने ही पडेंगे। इसलिए अच्छा रहेगा कि किसी प्रफेशन टैक्स एकांउन्टेंट या वकील से सलाह लें ताकि वह टैक्स की सही रकम बता सके। इससे आपके मन को चैन भी मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें। आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः विरोधियों पर विजय पा सकेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपनी भावनाओं को नम्रता और स्पष्टता से व्यक्त करें, अपके प्रियजन आपकी बात जरूर सुनेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। आपका यही कठिन परिश्रम एवं भाग्य आपको उस मुकाम पर पहुचा देगा जहां आप पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आयेगा। अगर आपकी राजनीतिक पहुंच है तो समझिए आपको बड़े फायदे का कोई बड़ा काम हाथ लगने वाला है।

तुला राश‌िः आज भाग्य आपके साथ है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। इससे आपका भविष्य दुष्प्रभावित हो सकता है। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः आज का दिन भाग्यशाली है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा।
आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। वे सारे आप से आकर्षित दिखेंगे। किसी के दिल से खिलवाड़ ना करें। क्योंकि यह आपके प्रति उनके आकर्षण को क्षति पहुंचा सकता है। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। 
घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है।

धनु राश‌िः आपकी कमाई खूब बढ़ेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है।
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी।

मकर राश‌िः आज आपको खूब तारीफ म‌िलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आपने अपनी तरफ से सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ये वक्त है अपने ऐसे ही जानकार की सलाह लेने का जो आपके करीब हो और आपकी परवाह करता हो। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें। आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। वे भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। 
आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। धीमी गति की शुरुआत से ही बड़ी जंग जीती जा सकती है।

कुंभ राश‌िः सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें।
आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं। आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताईये और सृजनात्मक होते हुए कुछ खर्चा भी किया जा सकता है। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने इन्श्युरेन्स या फिक्स्ड डिपोडिज में सही इरादे से पैसा लगा रखा है तो वह लम्बे समय में लाभ देगा। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे, जिसकी आप सोच भी नहीं थे। आपकी सफलता से आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आपके काम के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें