पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल का कन्या राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। क्योंकि यह गोचर आपकी कुंडली के द्वितीय भाव (धन भाव) में हो रहा है, जो आय, बचत और परिवार से जुड़ा होता है। इस समय आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी आय का कुछ हिस्सा सेविंग में भी सफलतापूर्वक जोड़ पाएंगे। इसके अलावा, समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।