फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar In Vrishchik:18 महीनों बाद मंगल का घर वापसी योग, इन जातकों की आर्थिक तंगी होगी दूर

Tue, 12 Aug 2025 11:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mangal Gochar: सितंबर 2025 में मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर 18 महीनों बाद हो रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना गया है। मंगल का यह स्थान परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य, धन, प्रॉपर्टी और वाहन सुख लेकर आ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Gochar Ka Rashiyon Par prabhav - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar Ka Rashiyon Par prabhav: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति और भूमि-पुत्र माना जाता है। यह ग्रह साहस, ऊर्जा, प्रॉपर्टी, वाहन और भूमि से जुड़ी सुख-सुविधाओं का कारक होता है। आमतौर पर मंगल एक राशि में लगभग डेढ़ महीने तक रहते हैं, लेकिन जब यह अपनी स्वराशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका असर बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। 2025 के सितंबर महीने में मंगल ग्रह अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा।
Guru Gochar: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि
इस गोचर का प्रभाव कुछ खास राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इन राशियों को न सिर्फ किस्मत का साथ मिलेगा, बल्कि प्रॉपर्टी, वाहन और आर्थिक मामलों में भी बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब गति पकड़ सकते हैं और जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियाँ हैं जिनकी चमकने वाली है किस्मत मंगल के इस खास गोचर से...
Luckiest Zodiac: इस सप्ताह इन राशि के लोगों को व्यापार में मिलेगा मनचाहा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल
 
विज्ञापन

2 of 4
नौकरीपेशा लोगों को आय में बढ़ोतरी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
मंगल का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए काफी शुभ संकेत लेकर आ रहा है। क्योंकि यह आपकी राशि से सुख और प्रॉपर्टी के भाव में सक्रिय होगा, ऐसे में ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। आप इस समय कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं, या किसी पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को आय में बढ़ोतरी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं और पहले किए गए निवेश अब मुनाफा देने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में भी विशेष रूप से माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर काफी सकारात्मक रहेगा। मंगल इस समय आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। चूंकि मंगल सप्तम भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए व्यापार में पार्टनरशिप से अच्छा लाभ मिल सकता है। खास तौर पर मीडिया, कम्युनिकेशन और कंसल्टिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने का बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर करियर और व्यवसाय में उन्नति का संकेत दे रहा है। मंगल इस समय आपकी कुंडली के कर्म भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कामकाज में जबरदस्त प्रगति के योग बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्राएं भी लाभकारी हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय धन लाभ देने वाला रहेगा, खासतौर पर वे लोग जो रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुलिस, सेना या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहायता मिल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें