फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: मंगल और शुक्र ग्रह की सिंह राशि में युति से इन चार राशियों को धन लाभ के योग

Wed, 05 Jul 2023 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
astrology - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन या किसी एक राशि में ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ग्रहों की युति ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष मानी जाती है। जुलाई के महीने भी कुछ ग्रहों की युति देखने को मिल रही है। सभी 9 ग्रहों में खास प्रभाव रखने वाले ग्रह शुक्र और मंगल सिंह राशि में युति करने वाले हैं। 01 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 07 जुलाई को शुक्र ग्रह भी सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में सिंह 7 जुलाई से सिंह राशि में शुक्र-मंगल की युति होने वाली हैं। इस युति का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें इस युति का विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में मंगल-शुक्र की युति बहुत ही लाभ देने वाली साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल-शुक्र की युति आपके तीसरे भाव में बनने वाली है। ऐसे में आपके लिए मंगल और शुक्र का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा और कठिन से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में आपकी सहायता करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता और धन लाभ के कई मौके आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मौके मिलेंगे। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। जबकि शुक्र ग्रह पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। इस तरह के से दो अलग-अलग ऊर्जाओं के स्वामी आपके 11वें भाव में आ रहे हैं। इसे में इस युति को लाभ तुला राशि के जातकों का मिलने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन कार्यों में अधिक लगने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह युति बहुत शुभ और लाभ पहुंचाने वाली साबित हो सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
शुक्र और मंगल की युति धनु राशि वालों के भाग्य में वृद्धि करवाएगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जीवन में धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी। जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए कई तरह अवसरों की प्राप्ति होने वाली है। शुक्र-मंगल की युति से नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग अपना खुद का बिजनेस चला रहे हैं उनके लिए इन दोनों ग्रहों की युति से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में आपके लिए यह युति बहुत ही शुभ और शानदार रहने वाली साबित होगी। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपके हाथों में अच्छा खासा धन आने की उम्मीद हैं। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जिससे आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें