मेष राशि
आपके लिए संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह का आरंभ अच्छा रहेगा किंतु कई बार कार्य होता होता रुक जाएगा जिसके कारण आप परेशान होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों को भी सामान्य कर लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी अनाथालय तथा धार्मिक ट्रस्टों में भी बढ़-चढ़कर दान पूर्ण करेंगे। 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
Mithun Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
माह के आरंभ में कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी बहुत सोच समझ कर लेना पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु इन सबके बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
Cancer Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए माह कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु साझा व्यापार करने में नुकसान हो सकता है। कोई भी अनुबंध हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि होगी। 25 और 26 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
Singh Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
मार्च माह विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। किसी भी तरह के शैक्षणिक क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग के योग। 27 और 28 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
kanya rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बावजूद माह सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है । प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। बेहतर रहेगा कि कार्य व्यापार पर ही ध्यान दें। 25 और 26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
libra horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
अत्यधिक उतार-चढ़ाव और भागदौड़ के अतिरिक्त पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इन सबके बावजूद जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
वृश्चिक राशिफल 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए माह हर तरह से अच्छी सफलता ही दिलाएगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। 29 और 30 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
Dhanu Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
मार्च का माह कई तरह का उतार-चढ़ाव लाएगा। पहले सप्ताह में तो पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आया सुधार आपको विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
Makar Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मार्च महीने में सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक परेशानियों से जूझ रहे होंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी नया कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
Aquarius Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
माह अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद के विवादित मामले हल होंगे। 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
सफलताओं की दृष्टि से संपूर्ण माह बेहतरीन रहेगा। सोची-समझी सभी योजनाएं कारगर सिद्ध होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 21 और 22 तारीख को रहें जरा बचके।