फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manglik Dosh Ke Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए अवश्य करें ये आसान उपाय, दिखेंगे अच्छे परिणाम

Tue, 17 Feb 2026 05:05 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Manglik Dosh Ke Upay: मांगलिक दोष होने पर जातकों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। परंतु कुछ उपायों की सहायता से व्यक्ति इस दोष के प्रभाव से राहत पा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Manglik Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मांगलिक दोष व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। खासतौर पर वैवाहिक जीवन में अनबन या कार्यों में रुकावट जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा स्वभाव में उग्रता, अधिक साहस और तीव्र ऊर्जा का संचार भी देखने को मिलता है। कई बार विवाह में बाधाएं भी आने लगती हैं और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर मांगलिक दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, इन तीन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन

2 of 5
Manglik Dosh Ke Upay - फोटो : adobe
  • अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, तो 10 मंगलवार व्रत रखें। उपवास में केवल मीठा खाएं। इससे सकारात्मक परिणाम दिखाई देते हैं।
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, कच्ची जमीन पर शक्कर मिला हुआ जल चढ़ाएं। इसके बाद मिट्टी को माथे से लगाएं। इससे कार्यों में हो रही देरी दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Manglik Dosh Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • आप पंडित से मंगल ग्रह शांति की विधिपूर्वक पूजा करा सकते हैं। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम हो सकता है।
  • हर दिन या मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ और मंगल ग्रह के मंत्रों का उच्चारण करें। इससे जीवन में शुभता बढ़ती है।

4 of 5
Manglik Dosh Ke Upay - फोटो : adobe
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, हर मंगलवार को वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाने से जीवन में कई बदलाव आते हैं।
  • मगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में बूंदी, बेसन लड्डू या बताशे बांटे। इससे विवाह संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manglik Dosh Ke Upay - फोटो : adobe stock
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र  
हं हनुमंते नम:।

स्वास्थ्य के लिए मंत्र  
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

मनोकामना के लिए मंत्र 
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

प्रेत भुत बाधा के लिए मंत्र 
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
 

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों का दयालु स्वभाव बन जाता है इनकी कमजोरी, कर बैठती हैं गलती
Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें