Mangal Rashi Parivartan 2026: सितंबर में मंगल का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। वह 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर अपनी नीच राशि यानी कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल यहां 12 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सेनापति मंगल की कर्क नीच राशि है, इसलिए उनकी ऊर्जा और प्रभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को करियर-कारोबार को लेकर परेशानियां व लाभ के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इसके अलावा जातकों को कार्यक्षेत्र और सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी होने की आशंका है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।