ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल देव इस समय पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित हैं। 24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और यहां 17 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, जबकि नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ने और परेशानियों से राहत मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल का पुष्य नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।