वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।