फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: मंगल का अपनी राशि में प्रवेश आज, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2026:मंगल 11 मई से लेकर 20 जून तक अपनी स्वराशि मेष में रहेंगे, जिससे कुछ राशि वालो की किस्मत में बड़ा शुभ और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2026: सभी नौ ग्रहों में मंगल को उग्र, पराक्रमी, साहसी और युद्ध के देवता ग्रह के रूप माना जाता है। आज यानी 11 मई 2026 को मंगल मीन राशि की अपनी यात्रा को पूरा करने के बाद मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मेष राशि मंगलदेव की स्वराशि मानी जाती है, इसके अलावा मंगल वृश्चिक राशि के भी स्वामी होते हैं। मंगल की शुभ स्थिति होने पर जातकों को शुभ फल वहीं अशुभ स्थितियों में होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल की मेष राशि में स्थिति अच्छी, मजबूत और अनुकूल मानी जाती है। मंगल 11 मई से 20 जून तक मेष राशि में ही रहेंगे। आइए जानते हैं मंगल के मेष राशि में होने से किन राशियों को शुभ परिणाम की प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल देव छठे और ग्यारहवें के स्वामी होकर आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय, लाभ, नाम, यश और कीर्ति से जुड़ा हुआ होता है। मंगल के मेष राशि में गोचर करने से आपकी आय में वृद्धि और और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। करियर के रास्ते में इस दौरान कुछ नए तरह के मुकाम हासिल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का मेष राशि में गोचर करने से ये आपके दशम भाव में होंगे। ऐसे में आपके करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि और व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे और आय के भरपूर मौके मिलेंगे। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और नवम भाव के स्वामी होते हैं और आज मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा। इस तरह से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको आज के दिन बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं, जो अब आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। मंगल के गोचर करने से आपको अपने प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना होगी और मुश्किल हालातों में आप डटकर सामना करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होंगे। इससे आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें