फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar Rashifal: मंगल की चाल बदलेगी भाग्य, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा और किसे नुकसान

Mon, 11 May 2026 11:15 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit in Aries 2026: सेनापति मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति के द्वार खोलेगा, तो कुछ लोगों को क्रोध, जल्दबाजी और रिश्तों में तनाव की समस्याएं आ सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit in Aries 2026: 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल मेष में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, उनका गोचर अपनी ही स्वामित्व वाली राशि में होने जा रहा है, जो बेहद शुभ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह गोचर बेहद प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि जब भी कोई ग्रह अपनी स्वयं की राशि यानी अपने घर में आता है तो उसकी शक्ति सामान्य से अधिक हो जाती हैं। ऐसे में साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा के कारक के कारक मंगल का प्रभाव और भी बढ़ने वाला है, जिससे जातकों की निर्णय क्षमता, करियर और भूमि-संपत्ति पर असर पड़ सकता है। इस दौरान 12 राशियों को शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति भी संभव है। आइए मंगल गोचर का मेष से मीन राशि तक प्रभाव जानते हैं।

Guru Gochar 2026: महज कुछ दिन बाद गुरु का सबसे बड़ा परिवर्तन, देश-दुनिया समेत 12 राशियों पर दिखेगा असर
विज्ञापन

2 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल आपकी ही राशि का स्वामी है, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होने लगेंगे। इसके अलावा करियर, व्यापार और धन लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
माना जा रहा है कि, मंगल आपके सातवें और बारहवें भाव का स्वामी होकर गोचर करेंगे। ऐसे में प्रभाव सामान्य रहने वाला है। रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है, लेकिन गुस्से और अहंकार से बचना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। सेहत सामान्य रहेगी।

4 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा, क्योंकि मंगल आपके एकादश भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आय और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीदें हैं। मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के दशम भाव में मंगल बेहद प्रभावशाली स्थिति में रहेगा। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में मेहनत का बड़ा परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बन सकती है। यह समय करियर में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। खास बात यह है कि, सुख-सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और यात्रा से भी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर थोड़ी परेशानियां लेकर आ सकता है। समय स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताओं से दूरी बनाकर रखें। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। 

8 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। समय आपके लिए कुछ बदलाव भी ला सकता है। दांपत्य जीवन और साझेदारी वाले कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।

9 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मंगल आपकी राशि का भी स्वामी माना जाता है, इसलिए आपको शत्रुओं पर विजय मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। इस समय स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मबल पहले से अधिक मजबूत नजर आएगा।

10 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को शिक्षा, प्रेम संबंध और संतान पक्ष से जुड़ी अच्छी खबरें मिलने की संभावनाएं है। जीवन में कोई अचानक बदलाव आपके मन को खुश कर सकती हैं। हालांकि बिना पूरी जानकारी के लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।

11 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर घर, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ा सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र और दोस्ती के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

12 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
मंगल का यह परिवर्तन आपके आत्मविश्वास और साहस को नई ताकत देगा। धन लाभ के भी योग हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। गलतफहमी बढ़ने की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
Mangal Gochar Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। कला के क्षेत्र में कुछ अनोखे प्रयास आप कर सकते हैं।

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें