Mangal Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मंगल राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। दरअसल, आपके लिए मंगल लग्न और अष्टम भाव का स्वामी माना जाता है। इस गोचर के दौरान मंगल आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। वहीं परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।