Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, युद्ध, जोश और उत्साह का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। मंगल करीब 40 से 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। मंगल 21 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। आपको बता दें मंगल इस समय अपनी नीच राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों का लाभ तो कुछ को नुकसान होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।