फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya Rajyog 2025: 29 जून को वृषभ राशि में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 19 Jun 2025 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र ग्रह वर्तमान में मेष राशि में विराजमान हैं और 29 जून 2025 को ये अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के खुद की राशि में गोचर करने से मालव्य नामक राजयोग का निर्माण देखने को मिलेगा। यह योग 26 जुलाई 2025 तक बना रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र ग्रह का गोचर - फोटो : adobe stock
Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह अपने कारकत्व के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करता है। ग्रह गोचर समय-समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिसका प्रभाव समय-समय पर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता है। आपको बता दें कि शुक्र इस माह के अंत में अपनी राशि बदलेंगे। जिसका असर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख, वैभव,सुख-समृद्धि, भोग-विलास, सौंदर्य और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह वर्तमान में मेष राशि में विराजमान हैं और 29 जून 2025 को ये अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के खुद की राशि में गोचर करने से मालव्य नामक राजयोग का निर्माण देखने को मिलेगा। यह योग 26 जुलाई 2025 तक बना रहेगा। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से बना शुभ मालव्य राजयोग किन-किन राशि वालों को लाभ दिलाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेश राशि के जातकों के लिए इसके दूसरे भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे इस राशि के लोगों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे। खुशियां आएंगी और आपको इसका जश्न बहुत ही शानदार तरीक से मनाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जो लोग नौकरी में हैं उनको करियर में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है और वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान जो परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी उससे निजात मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि के लग्न भाव में ही शुक्र के गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण 29 जून के बाद से बनेगा। इससे आपको ढ़ेर सारी सफलताएं मिलेंगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और अचानक से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। नौकरी में लाभ और व्यापार से अच्छा खासा मुनाफा भी मिल सकता है। 

Numerology : संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर और इससे बना मालव्य राजयोगा बहुत ही शुभ साबित होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। जो लोग पिछले कई दिनों घर लेने के बारे में सोच रहे थे उनको यह अवसर मिल सकता है। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Gajkesari Yog: 24 जून से वृषभ समेत इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है गजकेसरी राजयोग



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें