फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा

Tue, 13 Jan 2026 12:44 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2026 Daan: इस साल 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से सूर्यदेव के साथ-साथ ग्रहों की विशेष कृपा भी प्राप्त होती हैं। ऐसे में आपके लिए क्या दान करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर आता है और इसे सुख-समृद्धि, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिससे जीवन में शुभता और प्रगति का मार्ग खुलता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर श्रद्धा भाव से सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साधक के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने से ग्रह दोषों से मुक्ति और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, इस दिन दान अपनी राशि के अनुसार करना और भी शुभ हो सकता है, इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप लाल रंग के वस्त्र या कोई वस्तु भी दान कर सकते हैं। यह शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृषभ राशि वालों को सफेद रंग के तिल का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से जीवन में शांति और सुख बढ़ता है। आप चाहें, को दही का दान भी कर सकते हैं।

4 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति खास होने वाली है। आप इस तिथि पर कंबल या ऊनी वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा हरी मूंग की दाल दान अवश्य करें। इससे बेहतर संवाद और व्यापार में लाभ के योग बनते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों को चावल का दान करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। लेकिन आप सफेद तिल का दान भी कर सकते हैं। इसके प्रभाव से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सभी तरह के दोषों से राहत मिलती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए मकर संक्रांति बेहद शुभ मानी जाती है। दरअसल, इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसलिए इन जातकों को तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां वास करती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को हरे रंग की चीजों का दान करना चाहिए। आप चाहें, तो इस रंग की साड़ी, सब्जियां या अन्य वस्तु भी दान कर सकते हैं। इससे सौभाग्य बढ़ता है और सूर्यदेव के साथ-साथ गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।

8 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इस दौरान चावल-चीनी आदि का दान भी करना शुभ रहेगा। इससे साधक के प्रभाव में वृद्धि होती हैं और उसके तनाव में कमी आने लगती हैं।

9 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को गुड़, तिल और अन्न का दान करना चाहिए। साथ ही आप लाल रंग से संबंधित वस्तुओं का दान भी करें। इससे विरोधियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति निडर बनता है।

10 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फल, वस्त्र और दाल का दान करना चाहिए। आप हल्दी का दान भी कर सकते हैं। इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं और साधक को मोक्ष मिलता है। यही नहीं विवाह के योग भी बनते हैं।

11 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए मकर संक्रांति कल्याणकारी रहने वाली है। इस दिन सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में काले तिल, काले वस्त्र और तिल का दान करना आपके लिए शुभ हो सकता है। इससे शनिदेव भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।

12 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से आपका भाग्योदय होता है और सभी तरह के दोषों से राहत मिलने लगती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Makar Sankranti 2026 Daan - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और चावल का दान करना चाहिए। आप तिल का दान भी कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है और व्यक्ति के जीवन में इससे कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं।
Magh Mela 2026: मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से होता है देवताओं के दिन की गणना का प्रारम्भ, जानें पौराणिक महत्व



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें