फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: शुक्र ने ली शनि के घर में एंट्री, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि

Tue, 13 Jan 2026 11:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उनके इस गोचर का आपकी राशि के ऊपर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Rashi Parivartan 2026: सुख-सौभाग्य के ग्रह शुक्र देव 13 जनवरी 2026 को राशि परिवर्तन कर चुके है। वह सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर धनु से अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनि की राशि मकर में अपना स्थान ले चुके हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, नववर्ष में शुक्र का यह प्रथम गोचर है, जिसका प्रभाव 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर पड़ सकता है। अब चूंकि शुक्र प्रेम, कला और विलासिता के कारक है, इसलिए कुछ जातकों का ऐश्वर्य बढ़ सकता है और उनके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलावों की संभावनाएं भी बनी रहेंगी। लेकिन शुक्र शनि की राशि में आएं है, इसलिए कुछ पर इसका नकारात्मक असर भी होने वाला है। ऐसे में आइए शुक्र का मकर राशि में गोचर का आपकी राशि के ऊपर प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • शुक्र गोचर मेष राशि वालों के दसवें भाव में हुआ है।
  • करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • कला के क्षेत्र में नए परिवर्तन दिखाई देंगे।
  • धन लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर कल्याणकारी है।
  • शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं, जो आपके नौवें भाव में प्रवेश कर चुके हैं। 
  • नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

4 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के आठवें भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
  • आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • संतान के जीवन को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
  • पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के सातवें भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
  • भीतर सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की इच्छा प्रबल होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के छठे भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
  • तनाव बढ़ सकता है।
  • धन लाभ और खर्च दोनों हो सकता है।
  • करियर में सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
  • कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
  • समय आपके लिए सामान्य रहेगा।
  • नौकरी बदलने का पुराना प्रयास सफल हो सकता है।
  • धन लाभ के योग बनेंगे।

8 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के चौथे भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
  • सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सक्षम होंगे।
  • किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। 
  • यात्रा कर सकते हैं।

9 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के तीसरे भाव में गोचर कर चुके हैं। 
  • व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
  • बाज़ार में आपकी साख मजबूत होगी।
  • निवेश के अच्छा धन लाभ संभव है।

10 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के दूसरे भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
  • कार्यों को लेकर सतर्क रहना होगा।
  • योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाना इस समय बेहद फायदेमंद रहेगा।

11 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • शुक्र मकर राशि वालों के पहले/लग्न भाव में प्रवेश कर चुके हैं।
  • नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • नौकरी की प्राप्ति और व्यापार में मनचाहा लाभ आपको प्राप्त होगा।
  • विवाह के योग बनेंगे।

12 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
  • परिवार में समस्याओं
  • मित्रों से अपेक्षित सुख-सहयोग नहीं मिल पाएगा। 
  • लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर कर चुके हैं।
  • इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।
  • प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
  • धैर्यवान आपको रहना होगा।

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें