फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल के उपाय, रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति

Sat, 11 Jan 2025 10:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2025 Til Ke Upay: मंगलवार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन रोगों और दोषों को दूर करने के लिए आप काले तिल से जुड़े उपाय कर सकते हैं। ग्रहों के स्वामी सूर्य और न्याय के देवता शनि महाराज की कृपा से आपकी किस्मत बदलने की भी संभावना है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय - फोटो : amar ujala
Makar Sankranti Par Til Ke Upay: मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और यह उत्तरायण होता है। मकर संक्रांति के मौके पर लोग स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं। मकर संक्रांति के दिन काले तिल का बहुत महत्व होता है। इस दिन आप काले तिल से जुड़े उपायों को रोग और दोषों से छुटकारा पा सकते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि महाराज की कृपा से आपकी खुशियां भी चमकेंगी। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर काले तिल के उपायों के बारे में।

Lohri 2025: लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालें ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ हो सकता है भाग्योदय
Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय
Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए सकट पर करें ये पांच उपाय
विज्ञापन

2 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय - फोटो : Freepik.com
मकर संक्रांति पर काले तिल के उपाय
  • मकर संक्रांति पर स्नान करते समय जल में काले तिल डालें। फिर इससे स्नान करें. आप नहाने से पहले काले तिल का उबटन भी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे रोग और दोष दूर होते हैं। साथ ही नकारात्मक भावनाएं दूर होंगी।
विज्ञापन

3 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय
  • मकर संक्रांति के अवसर पर काले तिल का भोग लगाना, तिल से बना भोजन करना और जल में तिल अर्पित करना विशेष लाभकारी होता है। बुरी नजर से बचाव के लिए मकर संक्रांति के दिन काले तिल परिवार के सदस्यों की नजर सात बार उतारकर उत्तर दिशा की ओर फेंके जाते हैं।

4 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय - फोटो : Adobe stock
  • मकर संक्रांति पर स्नान आदि से निवृत होकर गुड़ और खिचड़ी में काला तिल मिलकर दान करें। इसके प्रभाव से सूर्य और शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। धन और धान्य से घर भरा रहेगा।  
विज्ञापन

5 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय - फोटो : Instagram
  • मकर संक्रांति के अवसर पर काले तिल और गुड़ का लड्डू बना खाने से परिवार में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही सभी लोगों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर संक्रांति पर तिल के उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • मकर संक्रांति को सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। अर्घ्य देने से पहले जल में काला तिल जरूर मिला लें। इससे आप पर सूर्यदेव की कृपा होगी। करियर में स्थिति मजबूत होगी। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें