Mahashivratri 2026: फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है, जिस पर पूजा-पाठ करने से जीवन में चमत्कार देखने को मिलता है। साथ ही साधक के सुख में वृद्धि से लेकर तनाव में कमी आने लगती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में सूर्य-बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं। यही नहीं कुंभ में शुक्र-सूर्य शुक्र आदित्य योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों को महादेव की विशेष कृपा से लेकर ग्रहों के शुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को धन लाभ, नई नौकरी, तरक्की, खुशियां व वैभव मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Sun Transit In Aquarius: विजया एकादशी पर सूर्य का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ