फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2026: 6 फरवरी से इन राशि के लोगों की चमक उठेगी किस्मत, बढ़ेगी इनकम और मिलेगी सफलता

Thu, 05 Feb 2026 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2026: शुक्र का कुंभ में गोचर कुछ राशि वालों को विशेष लाभ दे सकता है। जातकों के तरक्की के अवसर सक्रिय होंगे और इस गोचर का सकारात्मक असर जीवन पर दिखाई देगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Venus Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2026: नवग्रहों में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है, जिन्हें सुख, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। उनका शुभ प्रभाव जातकों को विलासिता जीवन प्रदान करता है, और साथ ही जातकों का भाग्योदय भी होता है। वहीं शुक्र जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका खास असर भी राशियों पर देखने को मिलता है। वहीं अब शुक्र 6 फरवरी 2026 को रात 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कुंभ राशि शनि की राशि मानी जाती है, जहां शुक्र का प्रवेश कुछ राशि वालों की इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है। इन जातकों को धन लाभ, घर-वाहन, नौकरी, परीक्षा और प्रेम जीवन में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बढ़ेगा संकट, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

2 of 4
Venus Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि वालों को मिलेगा धन लाभ
  • मेष राशि वालों को धन लाभ होगा और नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं।
  • आपके धन, पारिवारिक सुख और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
  • आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।
  • मेष राशि वालों का आकर्षण बढ़ेगा, जिससे सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
  • मित्रों और जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Venus Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत
  • शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
  • शुक्र आपके आठवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे गुप्त लाभ और अचानक मनचाही यात्रा करेंगे।
  • नया घर या प्रॉपर्टी, राजनीति या किसी लंबे समय से रुके हुए मामले को लेकर परेशान थे, तो वह सभी हल होगा।
  • जीवन में स्थिरता आएगी और प्रेम जीवन आपका सुखमय बनेगा।
  • निवेश को लेकर चल रही परेशानियां कम होती दिखेंगी और मानसिक उलझनें कम होंगी। 
  • वैवाहिक जीवन में भी समझ और मधुरता बढ़ेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Venus Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी
  • मकर राशि के लिए शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है।
  • व्यापार विस्तार होगा और किसी अन्य नए काम की शुरुआत भी आप करेंगे।
  • इस समय रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
  • आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे।
  • बचत करने में सफलता मिलेगी। 
  • नौकरी और व्यवसाय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 

Budh Gochar: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जड़त्व योग से मेष-मिथुन सहित कई राशियों को करियर में फायदा

Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल गोचर, 3 राशियों को मिलेगा धन-लाभ का योग



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें