ग्रह शांति के उपाय
- फोटो : amar ujala
राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में भ्रम, अनिश्चितता और मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों को करने से राहु के दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं:
- भोलेनाथ का अभिषेक करें – जल में दूर्वा और कुश मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
- राहु मंत्र का जाप करें – ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें – ‘ॐ नमः शिवाय’ का कम से कम 11 बार जाप करें।
- काले और नीले वस्त्रों का दान करें – राहु के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरतमंदों को नीले या काले कपड़े दान करें।
- सर्पों की सेवा करें– किसी शिव मंदिर में जाकर नागदेवता की पूजा करें और सफेद तिल अर्पित करें।
इन उपायों से राहु की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।