favourite zodiac signs
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव हैं, जिन्हें भगवान शिव का अंश माना जाता है। कहा जाता है कि एक बार जब भगवान शिव राक्षसों से युद्ध कर रहे थे, तब उनके पसीने की एक बूंद पृथ्वी पर गिरी, जिससे मंगल देव का जन्म हुआ। यह मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के लोग यदि भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें, तो उनके जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से करियर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है।