फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Tue, 20 Feb 2024 03:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2024 Rashi Anusar Upay: महा शिवरात्रि एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। यह महापर्व भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। यह दिन शिव के विवाह दिवस का प्रतीक है। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 08 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। महा शिवरात्रि एक हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव का सम्मान करता है। इसे 'शिव की रात' भी कहा जाता है और यह अधिकांश भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। हर साल, यह त्योहार फाल्गुन महीने की अमावस्या की 14वीं कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च और फरवरी के महीनों से मेल खाता है। भक्त दिन-रात व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, क्योंकि माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह हुआ था। इस पावन दिन पर भक्त यदि राशि अनुसार उपाय करेंगे तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

2 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातक इस विशेष अवसर पर शिव जी को लाल कनेर के फूल अर्पित करें और साथ ही  रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं । इसके साथ ही आप शिवाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक महा शिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करें और साथ ही शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें। 

4 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
महा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसके साथ ही शिव सहस्त्र नामावली का पाठ भी करें।
विज्ञापन

6 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। इसके साथ ही शिव महिमा स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।
विज्ञापन

7 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
महा शिवरात्रि के अवसर पर शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

8 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वाले पूजा के दौरान शिवलिंग पर सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें, आपको जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।

9 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं।  शिव जी को सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। साथ ही  'ॐ  नागेश्वराय नम:' मंत्र का यथासंभव जाप भी करें।

10 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प चढ़ाएं। महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

11 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
महा शिवरात्रि के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए 'ॐ अर्धनारीश्वराय नमः' मंत्र का यथासंभव जप करें और शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। 

12 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक महा शिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप महामृत्युंजय कवच का पाठ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
महाशिवरात्रि पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
इस राशि के जातकों को महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही 'ॐ अनंतधर्माय नम:' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें