फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima Upay: आज माघ पूर्णिमा पर ज़रूर करें ये उपाय, पैसों की परेशानी होगी दूर

Wed, 12 Feb 2025 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Remedies for Magh Purnima: आज  यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होने की मान्यता है। इसके अलावा, कुछ सरल उपाय करने से धन की प्राप्ति भी होती है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Magh Purnima 2025 Upay - फोटो : Amar Ujala
Magh Purnima Par Karein Ye Upay: आज माघ माह का अंतिम दिन है। माघ का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी महीने में महाकुंभ का आयोजन हुआ । इस समय पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ महीने में गंगा स्तोत्र का जाप और गंगा की स्तुति करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन की कमी नहीं होती और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा की तिथि  11 फरवरी को शाम 6:55 बजे से शुरू हुई  और इसका समापन आज 12 फरवरी को शाम 7:22 बजे होगा। इसलिए, उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी, यानी आज मनाया जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है।

Magh Purnima 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए माघ पूर्णिमा पर करें ये काम
विज्ञापन

2 of 5
Magh Purnima 2025 Upay - फोटो : adobe
  • माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना आवश्यक है। इसके बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें कमल के फूल और नारियल अर्पित करें। इसके पश्चात महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Magh Purnima 2025 Upay - फोटो : इंस्टाग्राम
  • सुबह स्नान करने के बाद, पीले रंग के कपड़े में काली हल्दी की 7 गांठें बांध लें। इन्हें पूजा घर में रखकर पूजा-अर्चना करें और मां लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों का जाप करें। अगले दिन, उस हल्दी की गांठ को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होगी।

4 of 5
Magh Purnima 2025 Upay - फोटो : freepik
  • माघ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेव का निवास होता है। इसलिए, शाम के समय पीपल के नीचे घी का दीपक जलाना भी आवश्यक है। इस उपाय से त्रिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Magh Purnima 2025 Upay - फोटो : Amar Ujala
  • इस दिन श्री हरी और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। 11 पीले कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर माता लक्ष्मी के समक्ष रखें। इसके बाद, उन्हें उठाकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और धन की वर्षा होगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें