फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मीन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 12 Feb 2025 06:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
12 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार के बीच प्रेम और सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। आपके और साथी के बीच मतभेद हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ समय जरूर बिताएं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी सदस्य के विवाह संबंधीय रिश्ता आए, तो जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें। साथी से सुखद मुलाकात होगी। आपकी इच्छा भी पूरी होगी। ऐसा तोहफा मिलेगा जो आपके चेहरे की चमक दुगनी कर देगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। जीवन साथी की मदद से कोई सफलता मिलेगी ।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास आएगी। अविवाहित लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी और प्रिय लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। लंबे समय बाद अपने मनचाहे साथी को पाकर बहुत प्रसन्न होंगे। संबंधों की शुरुआत से मन खुश होगा। उत्साह बना रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में धोखा हो सकता है। थोड़ा अकेलापन भी महसूस करेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जिसे अपना समझ रहे थे। वह आपका प्रपोजल इनकार कर सकता है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यादें ताजा होंगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम के मामलों में चमत्कार हो सकता है। जिससे उम्मीद नहीं की थी वो आपको प्रपोज कर सकता है। विवाह योग लोगों की शादी तय हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। नए चेहरों से नजदीकियां बढ़ेंगी। एक सच्चे साथी की तलाश पूरी होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। प्रेम में गहराई आएगी। प्रेमी के साथ प्लान बन सकता है। आप दोनों साथ में अच्छा टाइम बिताएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम बढ़ेगा, लेकिन प्रेमी के विचारों को समझाना मुश्किल होगा। डिलेमा की स्थिति रहेगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें