फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जानिए प्रभाव और राशि पर असर

Tue, 22 Mar 2016 05:32 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 16
चन्‍द्र ग्रहण
साल 2016 में तीन आंशिक चन्द्र -ग्रहण  लगने जा  रहें हैं । 23 मार्च , 18  अगस्त और 16 सितंबर। इन तीन आंशिक चंद्रग्रहणों में से पहला और आखिरी ग्रहण भारत में दिखाई देगा। किन्तु आंशिक चन्द्र -ग्रहण के समय चंद्रमा पूर्ण रूप से धरती की छाया में प्रवेश नहीं करता इस कारण से धार्मिक और मेदिनी ज्योतिष के ग्रंथों में इसे कम महत्व दिया गया है। फलित ज्योतिष में हलांक‌ि ग्रहण के समय राहु-केतु के गोचर के प्रभाव का व्यक्त‌ि की जन्म राशि और नक्षत्रों पर विशेष अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

2 of 16
चन्‍द्र ग्रहण
आगामी 23 मार्च को पड़ने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण कुछ समय के लिए केवल संध्या के समय दिखाई देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा पर सूर्य और बुध की मीन राशि से दृष्टि होने के कारण ग्रहण के बाद उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्‍की वर्षा होगी। ग्रहण के समय की कुंडली में लग्न में गुरु के पीड़ित होने के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

3 of 16
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
अब 12 राशियों पर ग्रहण के समय की ग्रह स्‍थ‌िति के प्रभाव का आंकलन दिया जा रहा है जो की जातकों की कुंडली में चल रही शुभ-अशुभ दशा-अन्तर्दशा के कारण कुछ भिन्न भी हो सकता है। यह राशि फल आगामी 15 दिनों के लिए प्रभावी होगा।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

4 of 16
मेष राश‌ि
मेष - इस राशि से छठे भाव में पड़ रहा ग्रहण स्वास्थ्‍य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा करेगा। शनि-मंगल के अष्टम गोचर के कारण नौकरी और व्यापार में भी कुछ कष्ट होगा।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

5 of 16
वृष राश‌ि
वृषभ - राशि से पंचम में पड़ रहा ग्रहण और सप्तम में शनि-मंगल की स्‍थ‌ित‌ि प्रेम संबंधों में तेजी से उतार-चढ़ाव लाएगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

6 of 16
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन - इस राशि के जातक वाहन और घर संबंधी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हलांक‌ि चतुर्थ भाव में पड़ रहा ग्रहण और शनि-मंगल का छठे भाव का गोचर परिवार में रोग का भी संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

7 of 16
कर्क राशि
कर्क - तीसरे घर में पड़ रहा ग्रहण आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। नवम में चल रहे सूर्य और बुध धन संबंधी विशेष लाभ देंगे।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

8 of 16
स‌िंह राश‌ि
सिंह - इस राशि के लिए राहु-केतु का लग्न और सप्तम को पीड़ित करना अशुभ है । दूसरे घर में पड़ा यह ग्रहण धन की हानि का संकेत हो सकता है।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

9 of 16
कन्‍या राश‌ि
कन्या - सेहत को लेकर तथा कार्य-क्षेत्र में मान-सम्मान में कमी के कारण चिंता बनी रहेगी। लग्न में पड़ रहा ग्रहण और हानि भाव में पीड़ित गुरु जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ा सकता है।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

10 of 16
तुला राश‌ि
तुला - ग्रहण इस राशि वालों से खूब धन व्यय कराएगा। तीसरे घर में चल रहे शनि-मंगल मित्रों से कुछ विवाद भी करा सकते हैं।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

11 of 16
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक - लाभ भाव में पड़ा ग्रहण धन कमाने के नए अवसर देगा किन्तु लग्न में वक्री हो रहे शनि मानसिक कष्ट दे सकते हैं।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

12 of 16
धनु राश‌ि
धनु - कर्म स्थान में पड़ा ग्रहण नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव लाएगा । सप्तम में पड़े राहु प्रेम सम्बन्धों के लिए अच्छे नहीं हैं।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

13 of 16

14 of 16
मकर राश‌ि
मकर - नवम में पड़ा ग्रहण धार्मिक या किसी जलीय स्थान की यात्रा करवा सकता है। भाई -बहनों और मित्रों से प्रेम बढ़ेगा।

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

15 of 16
कुंभ राश‌ि
कुंभ - अष्टम में पड़ा ग्रहण अचानक धन लाभ या धन का खर्च दे सकता है। धार्मिक कार्यो में विशेष रूप से आकर्षण बढ़ सकता है।
विज्ञापन

होल‌िका दहन की रात चन्द्रग्रहण, जान‌िए प्रभाव और राश‌ि पर असर

16 of 16
मीन राश‌ि
मीन - सप्तम भाव में पड़ा ग्रहण प्रेम सम्बन्धों और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में विशेष रूप से उतार-चढाव लाएगा । नवम में चल रहे शनि और मंगल पिता से कुछ मन-मुटाव के कारण कष्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें