Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare 2025: चांग के मुताबिक 14 मार्च 2025 के दिन पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। लेकिन खगोलीय दृष्टि से देखा जाए, तो इस दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। बता दें, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस साल यह स्थिति 14 मार्च 2025 के दिन बन रही है। पंहालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। इस युति से 'ग्रहण योग' बन रहा है, इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।