Chandra Grahan 2025 Horoscope: आज यानी 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। यह दिन ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों ही दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण है। 14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
Chandra Grahan 2025 Horoscope: आज यानी 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। यह दिन ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों ही दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण है।
14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। परंतु ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण की अवधि में चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
इस दौरान इस राशि में पहले से ही केतु भी मौजूद होंगे। ऐसे में दो ग्रहों की युति होगी, जिससे 'ग्रहण योग' का निर्माण होगा। ऐसे में यह चंद्र ग्रहण कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है, तो कुछ लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति भी संभव है। इसी कड़ी में आइए चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, यह जान लेते हैं...
विज्ञापन
2 of 13
आपको कार्यों के लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आपको आर्थिक समस्याओं का सामना व मन में अशांति झेलनी पड़ सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों की भी समस्याएं बढ़ा सकता है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना व मन में अशांति झेलनी पड़ सकती है।
4 of 13
यात्राएं कुछ समस्याएं लेकर आ सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह की यात्रा न करें। ये यात्राएं कुछ समस्याएं लेकर आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आपको अपने सभी फैसलों में सावधानी बरतनी होगी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिषियों की मानें तो कर्क राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कुछ विवाद लेकर आ सकता है। आपको अपने सभी फैसलों में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
यह समय सिंह राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा रह सकता है।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा रह सकता है। इसलिए आपको पुरानी बातों पर कुछ भी विचार-विमर्श करने से बचना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
आपको करियर में सफलता व नौकरी में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैंं।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए कल्याणकारी है। आपको करियर में सफलता व नौकरी में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
8 of 13
आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
चंद्र ग्रहण आपकी शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए आप सभी तरह के कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।
9 of 13
किसी नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
साल का पहला चंद्र ग्रहण आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेकिन फिर भी किसी नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा।
10 of 13
कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
किसी पुराने काम को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। सेहत में दिक्कतें लगी रहेंगी।
11 of 13
आप किसी भी तरह के विषय पर अपनी राय न रखें। परिवार के सहयोग बना रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
चंद्र ग्रहण मकर राशि की समस्या को बढ़ा सकता है। आप किसी भी तरह के विषय पर अपनी राय न रखें। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
12 of 13
आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।