Chandra Grahan 2025: 'चंद्र ग्रहण' खगोल विज्ञान की एक अद्भुत घटना है, जिसे ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण लगने पर सभी शुभ-मांगलिक कार्यों पर इसका प्रभाव पड़ता है, इसलिए हमेशा इसके घटित होने से पूर्व इसका समय और तिथि को जाना जाता है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इसके प्रभाव से बचने के लिए अक्सर ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य कार्य किए जाते हैं। इससे सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति प्राप्त होती है।
इस बार 14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि इसे भारत में नहीं देखा गया है। अब 7 सितंबर 2025 के दिन साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक का है। इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इन कार्यों को करने से बचना चाहिए अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।