Lucky Zodiac Of July 2026: जुलाई का महीना अपने अंतिम चरण में है और इसके समाप्त होने से पहले कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई समाप्त होने से पहले शनि मीन राशि में वक्री, बुध मिथुन में मार्गी और सूर्य कर्क राशि में अपना स्थान लेकर गुरु के साथ युति निर्माण करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकती है। जातकों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।