वृष राशि
पैसों को लेकर वृष राशियों के लिए इस महीने स्थितियां शुभ हो सकती हैं। परंतु बहुत प्रयास करने के बाद आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने की आवश्यकता है। तभी कुछ बनते हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि धनु राशि में शनि गोचर कर रहा है जो करियर और भाग्य उन्नति के दृष्टि से सामान्यत: शुभ रहेगा। इसलिए समय के अनुसार कार्य करना और सूझबूझ के साथ कार्य करना फलदायक हो सकता है। मान सम्मान सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से यह महीना उन्नति दायक रहेगा।