फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 31 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Wed, 30 Jan 2019 05:49 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष- 
पति-पत्नी में आपसी मेल-जोल व सामंजस्य का वातावरण रहेगा। आज पूरा दिन कामकाज या मीटिंग्स में बीतेगा। इस कारण घर में कम समय दे पाएंगे। कार्य की अधिकता के चलते अपने प्रियतम से मुलाकात नहीं हो पाएगी। मैसेज या फेसबुक पर ही चैटिंग संभव हो पाएगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ- 
अपने जीवनसाथी से भरपूर आनन्द, प्यार एवं सहयोग मिलेगा। उनके साथ के कारण लाइफ में भी लाभ होगा। लव पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा। जिसके कारण आप उत्तेजित हो सकते हैं और नाराज हो सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो रिश्ते सुधरेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- 
आज आपके लिये खुशी का दिन है। लव रिलेशनशिप विवाह में बदल सकती है। माता-पिता को मनाना मुश्किल हो सकता है। घर में टेंशन होगी। आप को ध्यान रखना है कि कोई आपसे झूठ बोल कर, आपके संबंध खराब न करे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क- 
परिवारिक मामले में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से नोक-झोंक हो सकती है। भाई से बहसबाजी हो सकती है। आपका प्रियतम आप पर विश्वास करता है। दिन बेहतरीन बीतेगा। लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। सोशल मीडिया पर स्टेटस अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह- 
बच्चों के लिये मन में आनन्द का भाव रहेगा। कुछ नए व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। लवलाईफ में भी ताजगी रहेगी। जो लोग अकेले हैं, उन्हें साथी मिल सकता है। विवाह का रिश्ता आ सकता है। आज लाभ का दिन है। धन और संबंध, दोनों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या– 
आज घर-परिवार को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम प्रसंगों के बारे में सोच-समझ कर फैसला लें। संतान आपकी बातों को पूरी तवज्जो देगी। कमाई में आज इजाफा होगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला- 
आज आप आत्मविश्वास से लबालब हैं। आपका मन बहुत खुश रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज का दिन प्रेम के लिए बेहतर है। हमसफर का पूरा साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को मनपसंद साथी मिलेगा। दिन का पूरा फायदा उठाएं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक– 
पति-पत्नी की योजनाएं आज साकार रूप ले सकती हैं। धन का निवेश फायदा देगा। म्चुअल फंड आदि में निवेश कर सकते हैं। सौम्यता, आपकी पर्सनालिटी को नया रूप देगी। आप आज सबका मन मोह लेंगे। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु– 
शादी का ख्याल है तो दिन परफेक्ट है। सोशल मीडिया वेबसाइट पर रिश्ता ढूंढ़ रहे है तो अच्छा साथी मिल सकता है। नए प्रेम-संबंधों की शुरुआत हो सकती है, लेकिन सोच समझ कर ही किसी को चुनियेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर– 
लव लाइफ में खुशियों की बढ़ोतरी हो रही है। पार्टनर के साथ अधिक वक्त बिताने को मिलेगा। किसी भी प्रकार का डर अपने मन से निकाल लें। दांपत्य जीवन में आशंका और अविश्वास घर कर सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ– 
विदेश में विद्या के योग बन रहे हैं। किसी विदेशी से जान पहचान हो सकती है, जो आगे रिलेशन में परिवर्तित हो सकती है। समय आने पर साथ में वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। पति-पत्नी में नौकरी और तरक्की को लेकर तकरार हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन– 
आपसी कड़वाहट को प्रेम-संबंधों में न आने दें। आपकी बेचैनी आपके पार्टनर को परेशान कर सकती है। पिता के साथ नोक-झोंक हो सकती है। बॉस को आफिस में खुश रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें