मेष
निवेश सम्बंधित कामों में किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु साहस के साथ आप इन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर कुछ बदलावों से आप अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।