फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 6 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 06 May 2020 05:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 6 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
आप अपने दांपत्य जीवन में सुखों का आनंद लेंगे और आपकी बुद्धिमानी आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपकी उम्मीदें अपने प्रिय से कुछ ज्यादा हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। साथी से मिलना संभव हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में क्रिएटिव रहने का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय को इंप्रेस कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों को संतान से प्रेम बढ़ेगा और उनके साथ वक्त बिताना पसंद आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप उनसे संतुष्ट नहीं होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम आपके दांपत्य जीवन में ताजगी भर देगा। प्रेम जीवन में रोमांस भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी। जीवन साथी गुस्से वाला बर्ताव करेगा, जो आपको दुख देगा और प्रेम जीवन में भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ नतीजे मिलेंगे। प्रेम विवाह की बातें आगे बढ़ेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को कोई फायदा मिलेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। इस चुनौतीपूर्ण समय में जीवनसाथी आपकी चुनौती बनकर सामने आएगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस बढ़ेगा। रिश्ते में मजबूती रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। कोई नया दोस्त भी बना सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे और अपने प्रिय से खूब बातें करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। रिश्ता मजबूत रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी। रिश्ते में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। हालांकि आपका सुस्त रवैया प्रियतम को नीरस लग सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे जातकों का जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम विवाह के बारे में भी कुछ लोग विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें