फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक लव राशिफल: 21 फरवरी को इन चार राशि वालों के लिए प्यार की राह नहीं होगी आसान

Fri, 21 Feb 2020 07:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रह सकता है। प्रेम जीवन में भी आज आपको आनंद आएगा। सिंगल हैं तो आज आपके दिल को कोई भा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देगा। आपके विचारों को समझेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
प्रेम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का वक्त है। आज आपके मन में अपने प्रियतम के प्रति कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। अगर साथी आपसे दूर है तो फोन पर बातचीत कर आपको उनके पास होने का अहसास होगा। इसके बावजूद भी प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य है। आप अपने साथी पर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी यह बात उनके दिल को चोट पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
जीवनसाथी को स्नेह और प्रेम देंगे दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो आपका प्रिय भी आपको भरपूर खुशी देगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ अच्छा और कीमती समय बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक प्रेम आएगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ मधुर बातें होंगी। उनके साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर रहेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। हो सकता है प्रियतम आपसे नाराज हो जाए, ऐसे में उनकी नाराजगी की वजह को पहचानें और उनके मूड को भी अच्छा करने का प्रयास करें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण खुशी लेकर आएगा। आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी बात कह सकता है। भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। हालांकि अपने प्रियतम के मिजाज को समझने का प्रयास करें और उसी के बाद कोई कदम उठाएं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। आज प्रियतम आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें