फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2020: अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशिनुसार करें शिवजी का अभिषेक

Thu, 20 Feb 2020 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
महाशिवरात्रि 2020
सभी ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाने वाली 'महाशिवरात्रि' का पावन पर्व 21 फरवरी, शुक्रवार को है। समस्त ब्रह्मांड, तारामंडल ग्रह मंडल आदि परमेश्वर श्रीशिव के द्वारा निर्मित और उन्हीं के आधीन है। इन्हीं के संकेत मात्र से प्राणियों के जीवन में ग्रह अपना गोचर शुभाशुभ प्रभाव दिखाते हुए फल देते हैं। वर्तमान वर्ष 2020 में आपकी राशि के ग्रह गोचर जिसमें शनिदेव की साढ़ेसाती, इनकी ढैया, महादशा अंतर्दशा प्रत्यंतर दशा, मारकेश ग्रह की दशा और अशुभ योगकारक ग्रह की दशा के साथ साथ अन्य ग्रहों के अशुभ गोचर के क्रूर प्रभाव से बचने के लिए आपकी राशि के अनुसार किन-किन पदार्थों से श्रीशिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि- आपकी राशि के ग्रह गोचर के अनुसार शनिदेव आपके कर्म भाव में विचरण कर रहे हैं, जो माता पिता के स्वास्थ्य के लिए कुछ अशुभ कारक हैं। यह आपके कार्य की गति को भी मंद कर सकते हैं अतः इनके साथ-साथ आपके राशि स्वामी मंगल एवं भाग्य भाव में गोचर करते हुए वृहस्पति के प्रभाव में भी वृद्धि हो उसके लिए आपको अनार के रस, गन्ने के रस, एवं शहद से श्री शिव का रुद्राभिषेक करना अति शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि- वर्तमान समय में आपके अष्टमभाव में शुभ-अशुभ ग्रहों का प्रभाव सर्वाधिक रहेगा। जिसके फलस्वरूप आपके अधिकतर कार्य होते होते रुक जाया करेंगे और लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करते रहेंगे। प्रभावस्वरूप आपको मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ेगा इसलिए, सभी ग्रहों का प्रभाव आपके लिए शुभ हो इसके लिए, दूध, गुलाब जल, सुगंधित पदार्थ, शहद एवं पंचामृत से श्री शिव का अभिषेक करना अति शुभ रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि- वर्तमान ग्रह गोचर के अनुसार कई अशुभ ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर चल रहा है किंतु, सर्वाधिक दुष्प्रभाव शनिदेव का रहेगा जो आपके अष्टम आयुभाव पर गोचर कर रहे हैं इनका अशुभ प्रभाव आपके स्वास्थ्य, मान सम्मान और कार्य व्यापार पर असर करेगा। मांगलिक कार्यों में अड़चन न आए और दैनिक व्यापार भी लाभदायक रहे इसके लिए आपको गाय के घी, पंचामृत, गन्ने के रस अथवा दूध से अभिषेक करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि- आपकी राशि के अनुसार राहु और वृहस्पति का तो अशुभ प्रभाव रहेगा ही, शनिदेव की मारक दृष्टि भी आप पर पड़ रही है जो आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है, इसलिए वर्ष आपको अत्यधिक सावधानी के साथ हर कार्य करने अथवा निर्णय लेने की ओर संकेत दे रहा है इस राशि के स्वामी चंद्रमा है जो भगवान शिव के मस्तक पर विराजते हैं, ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दूध, दही, गुलाब जल एवं सुगंधित तेल से अभिषेक करना अति शुभ रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि- आपकी राशि के ग्रहगोचर वर्ष पर्यंत अन्य राशियों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर रहेंगे, अतः कार्य व्यापार में उन्नति, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति के लिए आपको बेलपत्र पर चंदन से राम-राम लिखते हुए शिव को अर्पण करना चाहिए। तीर्थों के जल, दूध में मिश्री मिलाकर, शहद एवं पंचामृत के द्वारा श्री शिव का अभिषेक करने से समस्त बाधाओं से मुक्ति और कार्यक्षेत्र में और उन्नति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि- आपकी राशि के अनुसार वर्षपर्यंत राहु केतु के साथ साथ गुरु के प्रभाव में भी शुभता-अशुभता आती रहेगी जिसके प्रभाव स्वरूप आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर भी इन गोचर ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ेगा इसलिए पारिवारिक विघटन न पैदा होने पाए और घर में सुख शांति रहे, उसके लिए, दूध, गन्ने के रस, शहद एवं सुगंधित पदार्थों के द्वारा श्रीरुद्राभिषेक करना अति लाभदायक रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि- आपकी राशि के अनुसार भाग्य भाव में राहु एवं सुख भाव में शनिदेव का गोचर और इनके द्वारा निर्मित आपसी षडाष्टक योग आपकी सफलता के लिए बाधक सिद्ध होगा। यही योग विदेश यात्रा अथवा विदेश व्यापार से संबंधित कार्यों में भी बाधक बन सकता है। आपके राशि स्वामी शुक्र का प्रभाव सर्वाधिक और बाधाओं से मुक्ति मिले उसके लिए, सुगंधित पदार्थों, शहद, घी, दूध अथवा पंचामृत से श्री शिव का अभिषेक करना श्रेयस्कर रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि- वर्षपर्यंत आपकी राशि पर ग्रहों का मिश्रित प्रभाव मिलता रहेगा किंतु काफी दिनों तक पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। कार्य व्यापार अथवा नौकरी आदि में अधिक बाधा न आने पाए उसके लिए भगवान शिव पर भांग, धतूर, बेलपत्र अधिक से अधिक अर्पित करते हुए दूध, अनार, संतरे रस एवं सुगंधित पदार्थों से श्री शिव का रुद्राभिषेक करने से कामयाबियों  में और वृद्धि होगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि- आपकी राशि के अनुसार राशि स्वामी बृहस्पति स्वयं ही धनु राशि में ही गोचर कर रहे हैं किंतु मार्च में अतिचारी होकर मकर राशि में शनिदेव के साथ मिल जाएंगे, जिसके प्रभाव स्वरूप कई तरह के अप्रत्याशित शुभ-अशुभ परिणाम आपके सामने आएंगे, वै सभी परिणाम आपके लिए कल्याणकारी हो और कार्य व्यापार में उन्नति होती रहे इसके लिए आपको दूध, शहद, गुलाब जल अथवा अनार के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि- आपकी राशि में स्वयं शनिदेव विद्यमान है और वृहस्पति व्ययभाव में गोचर कर रहें हैं जिसके परिणाम स्वरूप आपकी आमदनी तो होगी किंतु अपव्यय अधिक रहेगा। शनि देव की दृष्टि के परिणाम स्वरूप दांपत्य जीवन एवं स्वास्थ्य पर कुछ अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। अतः शनिदेव की प्रसन्नता एवं अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव को शुभ प्रभाव में परिवर्तित करने के लिए, तिल के तेल, सुगंधित तेल, इत्र आदि का लेपन करते हुए दूध से श्रीशिव का रुद्राभिषेक कराएं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि- आपकी राशि पर वर्षों बाद शनि की साढ़ेसाती का आगमन हुआ है इसीलिए आरंभ में इसका प्रभाव सर्वाधिक कार्यबाधक, पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपके राशि स्वामी भी शनि ही हैं इसलिए इनके शुभ प्रभाव में और वृद्धि हो तथा अन्य ग्रहगोचर का परिणाम भी आपके लिए शुभ रहे इसके लिए दूध, तिल के तेल, गाय के घी, शहद एवं गुलाब जल से श्रीशिव का अभिषेक करना अति शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि- आपके राशि स्वामी बृहस्पति स्वयं अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जो आपके शुभफल दायक रहेंगे, किंतु राहु और केतु का अशुभ प्रभाव आपके कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाला परिणाम लाएगा, इनके साथ-साथ अन्य ग्रहों का गोचर भी आपके लिए शुभप्रभावकारी सिद्ध हों उसके लिए, संतरे के रस, अनार, गन्ने के रस के साथ-साथ दूध से रुद्राभिषेक करवाना आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें