फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 13 मार्च : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Tue, 12 Mar 2019 06:14 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष- मूड रोमांटिक है। अगर आपका साथी सहकर्मी है तो आफिस के कार्य से साथ में यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। दिन रोमाचक है। किसी स्त्री से लाभ प्राप्त होगा। दिन उपलब्धियों भरा है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ- लव रिलेशन मजबूत बनेंगे। प्रेम में स्थिरता आयेगी। विवाह के लिये अगर मन में भ्रम है, परिवार या माता की स्वीकृति चाहिये तो घर पर बात करने से स्थिति सुधरेगी। आपकी मेहनत यश और कीर्ति दिलायेगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- विवाह सम्बन्ध बन सकते हैं। अगर आप एन.आर.आई. से विवाह करना चाहते हैं या विदेश में सेटल होना चाहते हैं तो आज कोशिश कर सकते हैं। आपका मित्र भी आपकी सहायता करेगा। लव पार्टनर को खुश करने के लिये गिफ्ट आदि पर व्यय होगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क- प्यार में अनिश्चिता से अगर परेशान हैं तो मित्र की सलाह से अपने प्रियतम से बात करें। आज दिन अनुकूल है। आपको मनचाहा साथी मिलेगा। अकेले युवक युवतियों की मुराद आज पूरी हो सकती है। दिल की बात अपने मित्र को बताने से निर्णय लेने में आसानी होगी। नौकरी या आफिस से खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह- आप सज संवर कर मित्र को मिलने जा सकते है। आपका रूप आकर्षण आपके प्रेमी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से आप सभी को प्रभावित करेंगे। बॉस आपके कार्य और निपुणता से प्रसन्न होंगे। जरूरत है संयम की। इगो में आकर कोई गलत कदम न उठायें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या– आपकी राशि का स्वामी बुध आपके वैवाहिक जीवन में तनाव ला रहा है। व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा लेकिन आपका मनोबल आपको सारी परेशानियों से निकालने में समर्थ है। किसी भी प्रकार की अनुचित बात से बचें नहीं तो रिश्तों की अनबन लम्बी चल सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला- घर परिवार प्रेमी साथी सब आपके फेवर में हैं। लेकिन किसी कारणवश आप अपने प्रेमी पर विश्वास नहीं कर पायेंगे। आपसी बातचीत से स्थिति सुधरेगी। लम्बी कार्यवश यात्रा आपसी दूरियाँ बढ़ा सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक - दिन रोमांचक है। आप रोमान्स और प्यार के मूड में हैं लेकिन कोई न कोई बन्धन आपको अपनी मनमर्जी करने से रोक रहा है। किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु–किसी भी प्रकार की बहस से बचें। व्यर्थ के खर्चे होंगें। विद्यार्थियों को विद्या या प्रतियोगिता में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शांत रहें और अपने कार्य को सही रूप दें। दिन अनुकूल नहीं है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर–विवाहित जातकों के लिये दिन खुशियाँ लायेगा। छोटे भाई बहन से किसी भी प्रकार का पंगा महंगा पड़ सकता है। दिमाग से सोच समझकर आने वाले दिनों की प्लानिंग करें। आंखों की तकलीफ हो सकती है। प्रेमी के नये सम्बन्ध बन सकते हैं। कोई पुराने टूटे रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। लव मैरिज करने की चाह आज पूरी हो सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- का दिन जीवन साथी को प्रसन्नता दिलाएगा बीतेगा। प्रेमी प्रेमिका का दिन रोमान्स से भरा होगा लेकिन रिलेशन को लेकर मन में द्वंद चल सकता है। अपने मन से किसी भी प्रकार के अविश्वास की भावना निकाल दें। विश्वास और समझौता ही प्यार के मजबूती की कूंजी है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन– पिता के साथ अनबन हो सकती है। अचानक तय किया हुआ कार्यक्रम रद्द हो सकता है। यात्रा टल सकती है। आज आपसी मतभेदों को भूला कर रिश्तों में प्रेम बढ़ायें। लव पार्टनर का मन अपनी समझदारी से जीतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें