फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 6 जनवरी को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Mon, 06 Jan 2020 07:52 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
06 जनवरी का लव राशिफल
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा 06 जनवरी का दिन, पढ़ें लव राशिफल...
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
  • आज आप खूबसूरत लगना चाह रहे हैं। दिल में मस्ती है। लाइफ पार्टनर के साथ शाम को और रंगीन बना देगा। प्रेमी की सभी तारीफ करेंगे। पति-पत्नी में नौकरी को लेकर तनाव रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
  • लाइफ के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। व्यापारिक कार्य, घर आदि में तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी कोई कटु वचन बोल सकता है। जो आपको बुरी लग सकती है। लाइफ में प्यार की ताजगी रहे इसके लिए पार्टनर के साथ हॉलीडे का कार्यक्रम बना सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
  • जीवनसाथी के नाम से निवेश करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा। प्रेम-सम्बन्धों के लिए दिन अच्छा था। लव पार्टनर आपके हर कार्य में सहयोग करेगा। अगर आप लव पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो कोशिश सफलता दिलायेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
  • प्रेम एवं रोमांस भरा दिन है। वैवाहिक दम्पत्ति के लिए दिन अच्छा है। जीवन साथी को अचानक लाभ हो सकता है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को आपसी तालमेल बनाना पड़ेगा। आपके मैरिज प्रपोजल को पार्टनर रिजेक्ट कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
  • नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। लव पार्टनर के साथ पुराने झगड़े मिटाने के लिए दिन उत्तम रहेगा। बच्चों से सौभाग्य प्राप्त होगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी को सम्मान मिल सकता है। अगर आपका लवर रूठ गया है तो उसे मनाने का समय आ गया है। पिता की बीमारी पर खर्चा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
  • फ्लर्ट करने का मूड है, दिन रोमांटिक है। आपके लव रिलेशनशिप को किसी की नजर लग गई है, जब भी मिलने का प्रोग्राम बनता फिर टूट जाता है। अपने प्रेमी पर ज्यादा अटेंशन दीजिए। करीबियां बढ़ेंगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
  • नौकरी में परेशानी बढ़ेगी जिसका असर पारिवारिक जीवन और रोमांटिक लाइफ पर पड़ेगा। आपका रोमांटिक नेचर आपके लवर को करीब लायेगा। शाम रंगीन रहेगी। लवर्स के लिये दिन शुभ है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
  • प्रेमी आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। साथी के साथ मौज मस्ती रहेगी और दिल खुश है। आत्मविश्वास के साथ प्रेमी को प्रपोज करेंगे तो आपके प्यार को स्वीकार किया जा सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब चल रही थी तो वह अब बेहतर होगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
  • अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ का दिन है। घर में अनुकूलता कम रहेगी। लवर के साथ झगड़ा हो सकता है। ब्रेकअप हो सकता है। जीवनसाथी के खर्च पर मूड ऑफ हो सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
  • प्रेमी के साथ अनबन रहेगी। आप सहनशील व्यक्ति हैं, क्रोध से दूर रहें। काम में नुकसान हो सकता है। नौकरी या व्यापार में अचानक परिवर्तन हो सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
  • आप अकेले हैं तो साथी मिलने के संभावना हैं। अपने मित्रों के साथ मोबाइल या फेसबुक द्वारा कनेक्टेड रहें। नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आयेगा। लव कपल से मैरिड कपल बनने के संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • लव पार्टनर की स्थिति को समझने की आवश्यकता है। अपनी जरूरतें अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करें। अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए अधिक समर्पण की आवश्यकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें