फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुंभ सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यक्तित्व में आएगा निखार

Fri, 08 Aug 2025 02:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Rashiyan: जब बुध और शुक्र ग्रह एक साथ एक राशि में स्थित होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। इससे जातकों को धन लाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
Laxmi Narayan Raj Yog: ज्योतिष में जहां बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, वहीं शुक्र की गणना सबसे शुभ ग्रहों में की जाती हैं। दोनों ही ग्रह अपने विशेष प्रभाव, स्वभाव व गुणों के लिए जाने जाते हैं। कुंडली में बुध की स्थिति जातकों को करियर-व्यापार में मुनाफा देती हैं, तो शुक्र विलासिता जीवन के कारक है। कुंडली में उनका मजबूत होना व्यक्ति के सुख-सौभाग्य, धन, कला निखार और आकर्षण में वृद्धि करता है। हालांकि दोनों ग्रहों की युति भी खास मानी जाती हैं, जिसका व्यापक असर 12 राशियों पर पड़ता है।

बता दें, जब बुध और शुक्र ग्रह एक साथ एक राशि में स्थित होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। इससे जातकों को धन लाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में जल्द कर्क राशि में यह विशेष योग बनने वाला है। दरअसल, बुध कर्क में विराजमान है और 21 अगस्त को शुक्र भी इस राशि में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इससे किन राशि वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके धन लाभ के योग बना रहा है। अगर किसी योजना में निवेश किया था, तो अब उससे अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके धन लाभ के योग बना रहा है। अगर किसी योजना में निवेश किया था, तो अब उससे अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें मनचाहा फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। विदेश की यात्रा करने की कामना पूरी होती हुई नजर आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस अवधि में कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। किसी खास दोस्त से प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संतान की उपलब्धियों से मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपको बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील दिला सकता है। आपके कारोबार के विस्तार की योजना रंग लाएगी। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपको बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील दिला सकता है। आपके कारोबार के विस्तार की योजना रंग लाएगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कला में निखार आएगा। आप कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। सेल्स, फिल्ड, संगीत जैसे क्षेत्र में काम करने वालों को करियर में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस दौरान आपको सफलता मिलने के अच्छे  योग बने हुए नजर आएंगे। मार्केट में लगाया हुआ धन मनचाहा मुनाफा देगा।
विज्ञापन

4 of 4
आपको वाहन या पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आय में भी तेजी से वृद्धि होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपको वाहन या पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आय में भी तेजी से वृद्धि होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मेहनत और प्रयास का फल आपको इस योग के प्रभाव से मिलने वाला है। आय के स्रोतों में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कार्यों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजनाएं सफल होगी। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं, तो अनुभवी लोगों का साथ प्राप्त होगा।
Budhaditya Rajyog: कर्क में बना बुधादित्य योग, इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Saptahik Rashifal (11-17 August): धनु राशि वालों को ऑफिस में रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें