Lakshmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय विशेष लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी ही राशि में होने जा रहा है। इस दौरान समाज और परिवार में आपका प्रभाव पहले से अधिक बढ़ सकता है। पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, लंबे समय से मन में चल रही किसी नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। साझेदारी में किए गए काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। इस अवधि में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।