फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी 2026: अपनी राशि के अनुसार बांधें धागा, भाग्य का मिलेगा साथ और जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव

Thu, 24 Sep 2026 01:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर राशि के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने से ग्रहों की अनुकूलता बढ़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन-सा रंग का डोरा लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Anant Chaturdashi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की उपासना और 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने का विधान है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने से लेकर सभी तरह की बाधाएं समाप्त होने लगती हैं। हालांकि, अनंत चतुर्दशी पर अपनी राशि के अनुरूप शुभ रंग का अनंत डोरा बांधा जाए, तो इसका प्रभाव और भी लाभकारी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन-सा रंग लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
अनंत चतुर्दशी 2026 - फोटो : Adobe Stock
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को अनंत चतुर्दशी पर लाल रंग का अनंत डोरा बांधना चाहिए। यह आपके लिए शुभ होता है। इस दिन आप सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और उसके बाद लाल रंग के डोरे में 14 गांठ लगाकर इसे धारण कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनंत चतुर्दशी 2026 - फोटो : Adobe Stock
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए गुलाबी रंग का अनंत डोरा शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अनंत चतुर्दशी पर सफेद रंग का अनंत डोरा बांधना चाहिए। इस राशि के लोगों को इस दिन दान भी करना चाहिए। इसके बाद इस डोरे को धारण करें। इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जीवन में स्थिरता आती है।

4 of 5
अनंत चतुर्दशी 2026 - फोटो : Adobe Stock
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग का अनंत डोरा शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अनंत चतुर्दशी के दिन पहले विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीली चीजें अर्पित करें। इसके बाद हरे रंग का अनंत सूत्र बांधें। इससे करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने की मान्यता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। 

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अनंत चतुर्दशी पर केसरिया रंग का अनंत डोरा बांधना चाहिए। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी शुभ परिणाम प्राप्त होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत चतुर्दशी 2026 - फोटो : Adobe Stock
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के जातकों के लिए पीले रंग का अनंत डोरा शुभ माना जाता है। आप पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और कुछ पीली चीजों का भोग प्रभु को लगाएं। अब मंत्र जाप करते हुए पीले रंग का अनंत सूत्र धारण करें। यह करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के जातकों को अनंत चतुर्दशी पर नीले रंग का अनंत डोरा बांधना चाहिए। इससे मेहनत का उचित परिणाम मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें