ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। समय-समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता है। साल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आज हम केतु की चाल का विश्लेषण करने वाले हैं। मौजूदा समय में केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और यह अपने ही स्वयं के नक्षत्र यानी मघा में गोचर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु मघा नक्षत्र के अलग-अलग पद में 5 दिसंबर तक गोचर रहेंगे। केतु के गोचर करने से कई राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं।