फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले महीनों में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, केतु गोचर से होगा अचानक धन की प्राप्ति

Tue, 06 Oct 2026 03:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

केतु इस समय सिंह राशि और मघा नक्षत्र में गोचर हैं, जिससे आने वाले दिनों में 5 राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : Amar Ujala
ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। समय-समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता है। साल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आज हम केतु की चाल का विश्लेषण करने वाले हैं। मौजूदा समय में केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और यह अपने ही स्वयं के नक्षत्र यानी मघा में गोचर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु मघा नक्षत्र के अलग-अलग पद में 5 दिसंबर तक गोचर रहेंगे। केतु के गोचर करने से कई राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर केतु गोचर का प्रभाव
सिंह राशि में और मघा नक्षत्र में केतु के गोचर करने से मेष राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। केतु के नक्षत्र गोचर करने से व्यापार में बहुत ही अच्छा लाभ आने वाले दिनों में होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरो में बेतहाशा वृद्धि होगी। इस तरह से मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर आपके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि वालों पर केतु गोचर का प्रभाव
केतु का सिंह राशि में गोचर और मघा नक्षत्र में संचरण करना बहुत ही अच्छा और शुभ फलदायी होगा। आने वाले दिनों में करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्दि के योग बनेंगे। पैसों के मामलों में आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी। 

4 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि वालों पर केतु गोचर का प्रभाव
आने वाले दिनों में केतु के मघा नक्षत्र में गोचर करने से परेशानियों में कमी आएगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पुराने मामलों का निपटारा होगा और नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि वालों के लिए केतु गोचर का प्रभाव
साल के बचे हुए महीने आपके ऊपर केतु की बदली चाल का सबसे ज्यादा फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। घर में खुशहाली आएगी और अचानक से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। घर में खुशहाली आएगी जिससे मन प्रसन्न होगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। 

गुरु कर्क गोचर: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर सपना होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि वालों के लिए केतु गोचर का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए केतु का गोचर बहुत ही खास और शुभ साबित होगा। व्यापार में अच्छा लाभ और अच्छी डील फाइनल हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको इस दौरन विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

मंगल के नक्षत्र में राहु की एंट्री: इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में होंगे सफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें