फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Gochar 2026: चंद्र की राशि में केतु ग्रह करेंगे गोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 30 Oct 2025 04:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Transit 2026: केतु एक क्रूर और मायावी ग्रह है जो लगभग डेढ़ साल में राशि बदलता है। साल 2026 में 5 दिसंबर को केतु गोचर करेंगे, लेकिन इसके पहले 11 महीने चार राशियों को विशेष लाभ देंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
केतु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Ketu Gochar 2026: केतु एक रहस्यमयी और प्रभावशाली ग्रह है, जो अक्सर वक्री चाल में चलता है और लगभग डेढ़ साल में अपनी राशि बदलता है। 18 मई 2025 को केतु ने सिंह राशि में प्रवेश किया था, जहां उसने कई तरह के प्रभाव डाले। अब साल 2026 में, 5 दिसंबर को केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे, लेकिन उससे पहले केतु 11 महीनों तक कुछ विशेष राशियों को लाभ देंगे।
Venus Transit 2025: शुक्र का मंगल के नक्षत्र में परिवर्तन, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और मिलेगा अपार धन
इन 11 महीनों में केतु चार राशियों के लिए अचानक धन, आध्यात्मिक विकास और नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान इन राशियों के जातकों की जिंदगी में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे उनकी किस्मत चमक सकती है और जीवन में नई सफलता और सुख-समृद्धि आ सकती है।
वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग: मंगल, शुक्र और सूर्य का संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 5
जीवन में कोई बड़ी खुशी मिलने की भी संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए केतु पैतृक संपत्ति और निवेश में लाभकारी रहेगा। इस साल आपको संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। माता की सेहत में सुधार होगा और अचानक धन आने से बैंक बैलेंस में उछाल आएगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी, वेतन वृद्धि की संभावना है और कारोबारी जातक भी बंपर लाभ कमाएंगे। इसके अलावा जीवन में कोई बड़ी खुशी मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
संबंधों को लेकर सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2026 में लग्जरी जीवन का आनंद मिलने के योग हैं। आप आरामदायक और सुविधाजनक जीवन जिएंगे। पैसों के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस साल आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्राओं का अवसर मिल सकता है। हालांकि, संबंधों को लेकर सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है।

4 of 5
कारोबारी जातक धन कमाने के साथ-साथ अपनी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल वैवाहिक जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन का आनंद मिलेगा और करियर के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल होगी। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे। कारोबारी जातक धन कमाने के साथ-साथ अपनी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए केतु कई क्षेत्रों में लाभकारी साबित होगा। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती अभी भी चालू होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी है। इस साल आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन लग्जरी खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। चुनौतियों और बाधाओं को पार करके आप करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें