मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। गुरु का वक्री और शनि का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। नवंबर माह में देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली में गोचर धन भाव में वक्री होंगे तो वहीं शनि का कर्म भाव पर मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के अवसरों में वृद्धि दिलाएगा। इस दौरन मिथुन राशि के जातकों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लगातार तरक्की के योग बन रहे हैं।