फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतु गोचर 2026: लगभग 90 दिनों तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu In Singh Rashi: केतु सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से उनकी यह स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
Ketu In Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला
Ketu In Singh Rashi: केतु वर्तमान में सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से उनकी यह स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी मानी जा रही है। दरअसल, केतु को मोक्ष, आध्यात्मिकता और अंतर्ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। उनका प्रभाव व्यक्ति को आत्मिक उन्नति के साथ जीवन को नई दृष्टि से देखने की प्रेरणा देता है। वहीं, जब केतु अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो जातकों को अचानक लाभ, रुके हुए कार्यों में सफलता और भाग्य का साथ भी प्राप्त हो सकता है। ज्योतिषियों की मानें, तो केतु दिसंबर माह में अपना अगला राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में तब तक का समय कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ और कल्याणकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आर्थिक मामलों और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावनाएं हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

शनि के मार्गी होने से पहले इन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानिए कैसा पड़ेगा प्रभाव
धैर्यवान राशियां: मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना करती हैं ये 3 राशियां, सहनशीलता और धैर्य है इनकी ताकत
विज्ञापन

2 of 4
Ketu In Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस दौरान आपको कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और उनके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। कला कौशल में निखार आपकी आएगा। कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं सफल और लाभदायक रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको सम्मानित या पुरस्कृत भी किया जा सकता है। कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Ketu In Singh Rashi - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और किसी नई योजना से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। कोई ऊंचा मुकाम हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। करियर के लिहाज से आने वाला समय बेहद अच्छा रहेगा और आप मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं। समय प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा। आपको भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। 
बुध का कन्या राशि में गोचर, इन चार राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की
विज्ञापन

4 of 4
Ketu In Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों की किस्मत इस दौरान चमक सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा और जीवन में नई-नई चीजों को करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। करियर में मनचाही तरक्की देखने को मिल सकती है। वहीं, लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। 
मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें