फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Transit 2023: अक्तूबर में कन्या राशि में केतु का गोचर, 3 राशि के जातकों को होगा फायदा

Sat, 29 Apr 2023 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केतु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में केतु को भी राहु की तरह ही एक मायावी ग्रह माना गया है, जिसे किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। विद्वानों के मत के अनुसार केतु मंगल समान फल देने वाला कहा गया है। इसका अर्थ यह है कि अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल अच्छा है तो जाहिर सी बात है की उसे केतु के अच्छे परिणाम मिलते हैं। केतु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 3 राशियां ऐसी होगी जिन्हे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर छठे भाव से होने जा रहा है। इस भाव से रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके दशम, द्वादश और धन भाव पर होगी। केतु के गोचर के अब वैवाहिक जीवन में माधुर्य लौटकर आने वाला है। पत्नी की सेहत भी अब बढ़िया होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के योग है। नौकरी में कोई बड़ी उन्नति और तरक्की मिल सकती है। केतु की कृपा से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातक अच्छी खबर प्राप्त करेंगे। इस समय कार्य स्थल पर आपको थोड़ा परेशान किया जा सकता है लेकिन आप विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। केतु की कृपा से आपको परिवार के द्वारा धन प्राप्ति भी हो सकती है और आपका कोई नया काम भी शुरू हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अब तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से संवाद,लेखन,भाई,साहस और छोटी यात्रा का विचार किया जाता है। केतु इस भाव में बैठकर आपके सप्तम,नवम और एकादश भाव को देखने वाले है। केतु के इस गोचर के कारण आपके भाइयों को बढ़िया सफलता मिलेगी। धन और सम्पत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होगा। इस गोचर काल के दौरान की गई यात्रा में सफल होने के योग बनेंगे। आप किसी बड़ी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं। दार्शनिक विचारों की जीवन में प्रधानता होगी। केतु की कृपा से मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपका कोई नया काम भी शुरू होगा। व्यापारी वर्ग को केतु के इस गोचर से अच्छा मुनाफा होगा।  
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव से मित्रों और धन प्राप्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर केतु की दृष्टि आपके तीसरे, पंचम और सप्तम भाव पर होगी। एकादश भाव में केतु का गोचर लाभदायक और प्रसिद्धि देने वाला कहा गया है। केतु के इस गोचर के कारण लम्बे समय से अटके काम फिर गति पकड़ सकते है। केतु की कृपा से आपको किसी बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर पदोन्नति भी हो सकती है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। केतु की कृपा से आपकी वाणी प्रभावी होगी। कार्यस्थल पर आप केतु की कृपा से बड़े लक्ष्यों को सम्पादित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें