फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Budh Yuti: 18 साल बाद केतु और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की आर्थिक संपत्ति में होगी बढ़ोत्तरी

Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ketu Budh Conjunction Date: वैदिक ज्योतिष के अनुसार अगस्त माह में सिंह राशि में केतु और बुध की युति बन रही है। इस ग्रह संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें आकस्मिक धन लाभ व तरक्की के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ketu gochar - फोटो : adobe stock
Ketu Budh Conjunction Effect On Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश (गोचर) करते हैं। जब दो या अधिक ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उसे युति कहा जाता है। ऐसी युतियां मानव जीवन पर गहरा असर डालती हैं  चाहे वह आर्थिक स्थिति हो, करियर में प्रगति, रिश्तों में बदलाव या मानसिक स्थिति। अगस्त महीने में एक खास संयोग बन रहा है जब बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध, सिंह राशि में रहस्यमयी ग्रह केतु के साथ युति बनाएंगे।
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर नहीं कर सकते गंगा स्नान तो करें ये उपाय, पितृ होंगे प्रसन्न
यह गोचर कई राशियों के लिए जीवन में नए अवसरों का द्वार खोल सकता है। विशेष रूप से कुछ राशियाँ ऐसी हैं जिनके जातकों की किस्मत इस दौरान चमक सकती है। उन्हें आकस्मिक धन लाभ, करियर में तरक्की और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां हैं जिन्हें यह शुभ संयोग खास लाभ देंगे।
Ganga Dussehra Vishesh: 5 जून को गंगा दशहरा, स्नान-दान और तर्पण मिलती है पापों से मुक्ति
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान आर्थिक रूप से भी लाभ की संभावना है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु और बुध का संयोग अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह गोचर उनकी कुंडली के प्रथम भाव में हो रहा है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद को अधिक सशक्त और प्रेरित महसूस करेंगे। आपकी सोच और वाणी में स्पष्टता आएगी, जिससे दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आर्थिक रूप से भी लाभ की संभावना है। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से देखें तो आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका परिणाम तुरंत मिलने लगेगा। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है। साथ ही विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी समझ में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु और बुध की युति करियर और व्यवसाय से संबंधित दशम भाव में बन रही है, जो आपके लिए शुभ संकेत है। इस अवधि में जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है, जबकि कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम में गति आएगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता और सराहना मिलने की संभावना है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और नए संपर्कों से भविष्य में लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, व्यापार में विस्तार और अच्छी आमदनी के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है और आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिलेंगे - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए केतु और बुध का संयोग भाग्य स्थान में बन रहा है, जो इस समय को अत्यंत शुभ बना देता है। इस गोचर के प्रभाव से आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है। इस दौरान आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, विशेष रूप से धार्मिक यात्राएं या पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने के योग बन रहे हैं। अटके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे और निवेश से लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है और आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिलेंगे। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सौहार्द का वातावरण रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें