वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए 21 फरवरी को बनने वाला केंद्र योग किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में पहले के मुकाबले अब अधिक सफलता मिलेगी। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे उसमें अब सफलताएं मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे। यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सोचे हुए अधिकांश समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण आपके भीतर उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।